19.7 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडदेहरादून

पीएनबी ने एशियाई खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए हॉकी ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं पीएनबी परिवार के गर्वान्वित सदस्य अभिषेक और सुखजीत सिंह का किया सम्मान

PNB honored hockey Olympian, Arjuna Awardee, and proud PNB family members Abhishek and Sukhjeet Singh for their outstanding performance at the 2026 Asian Games.

देहरादून- 07 अक्टूबर 2026: सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने एशियाई खेल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के दो हॉकी सितारों — ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता द्वय श्री अभिषेक और श्री सुखजीत सिंह को सम्मानित करने के लिए एक विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। एशियाई खेल 2026 के सेमी-फाइनल में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारत की रोमांचक 4-3 की जीत में दोनों खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई थी। सेमी-फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक के 60वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल ने भारत को फाइनल में पहुंचाया, जबकि फाइनल में मलेशिया के खिलाफ भारत की 5-1 की शानदार जीत में सुखजीत सिंह के महत्वपूर्ण योगदान ने टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के साथ-साथ लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधी जगह सुनिश्चित करने में मदद की।

ये दोनों खिलाड़ी पीएनबी के मूल्यवान कर्मचारी और पीएनबी हॉकी टीम के वरिष्ठ सदस्य भी हैं। बैंक देश भर में जमीनी स्तर पर हॉकी प्रतिभाओं को पोषित करने और विकसित करने के लिए एक समर्पित हॉकी अकादमी भी चलाता है।

यह समारोह द्वारका, सेक्टर 10, नई दिल्ली स्थित पीएनबी के कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में दोनों हॉकी चैंपियंस के साथ एक संवाद का सत्र भी आयोजित किया गया।

हॉकी सितारों के बारे में

श्री अभिषेक: राष्ट्रमंडल खेल 2022 के रजत पदक विजेता, एशियाई खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता, पेरिस 2024 ओलंपिक के प्रतिभागी, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के स्वर्ण पदक विजेता और एशिया कप 2025 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे अभिषेक भारत के सबसे तेज-तर्रार फॉरवर्ड खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरे हैं। एशियाई खेल 2026 के सेमी-फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उनका नाटकीय आखिरी मिनट का गोल बड़े मुकाबलों और दबाव के क्षणों में उनके शानदार प्रदर्शन की क्षमता को एक बार फिर रेखांकित करता है।

श्री सुखजीत सिंह: राष्ट्रमंडल खेल 2022 के रजत पदक विजेता, एशियाई खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता, लगातार दो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (2023 और 2024) के स्वर्ण पदक विजेता और पेरिस 2024 ओलंपिक के प्रतिभागी सुखजीत ने राष्ट्रीय टीम के लिए खुद को एक भरोसेमंद स्ट्राइकर के रूप में स्थापित किया है। एशियाई खेल 2026 के सेमी-फाइनल में भारत की बढ़त को मजबूत करने के लिए किया गया उनका शानदार फिनिश उनकी निरंतर स्कोरिंग क्षमता और मैदान पर उनके प्रभाव को दर्शाता है

सम्मान समारोह में बोलते हुए, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ, श्री अशोक चंद्र ने कहा: “पीएनबी को हमारे हॉकी सितारों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का जश्न मनाने पर बेहद गर्व है। एशियाई खेल 2026 में अभिषेक और सुखजीत का शानदार प्रदर्शन — विशेष रूप से पाकिस्तान के खिलाफ उच्च दबाव वाले सेमी-फाइनल मुकाबले में उनका अविश्वसनीय योगदान — उनके कौशल, दृढ़ संकल्प और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन ने भारतीय हॉकी और पूरे पीएनबी परिवार को अपूर्व गौरव दिलाया है। हमें उन्हें सम्मानित करने और हमारे राष्ट्रीय खेल के साथ-साथ अन्य खेलों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने पर गर्व है।”

Related posts

पेपर लीक पर आग: कांग्रेस ने फूंके सरकार के पुतले

Primetimes Newz

भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी :  राज्यपाल

Primetimes Newz

चारधाम व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने कसे पेंच

Primetimes Newz

Leave a Comment