23.2 C
Dehradun, IN
November 22, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एंटी ड्रग्स सेल समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ हस्ताक्षर अभियान

A signature campaign was organized at Dr. Pratap Bisht Government College, Bhikiasain, under the aegis of the Anti-Drugs Cell committee.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)।डा.प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एंटी ड्रग्स सेल समिति के तत्वावधान में नशे के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई। एंटी ड्रग्स सेल समिति के प्रभारी डॉ. सुभाष चन्द्र आर्य ने कहा कि पहाड़ में नशा बहुत तेजी से बढ़ रहा है, कुछ लोग अवैध नशे का कारोबार कर रहे हैं,हर गांव नशे की गिरफ्त में आ चुका है। इसके लिए मानस 1933 (मादक पदार्थ निषिद्ध) भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में हम बिना अपनी पहचान बताएं अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ गुमनाम शिकायती पत्र भेज सकते हैं।
नशे को रोकने के लिए हर शिक्षित नौजवान को दृढ़ संकल्प होकर कार्य करना होगा। तभी नशे को रोकने में सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र संघ अध्यक्ष तानिया मठपाल सहित छात्र संघ के पदाधिकारी और छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग्स सेल समिति के प्रभारी डॉ.सुभाष चंद्र आर्य ने किया।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद

Primetimes Newz

“कदम सलामत, कल सलामत” के संदेश के साथ अंग-विच्छेदन मुक्त उत्तराखंड की दिशा में बढ़ रहे कदम: सुबोध उनियाल

Primetimes Newz

सभी विभाग सामंजस्य स्थापित कर विकास के लक्ष्य पूरा करें: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment