23.2 C
Dehradun, IN
November 22, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

दिनेश आर्य को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कई भाजपा नेताओ ने दी बधाई

Several BJP leaders congratulated Dinesh Arya on being named a Rajya Sabha candidate.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य के नाम पर स्वीकृति प्रदान किए जाने पर श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष उत्तराखण्ड कैलाश पंत,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री बिमला रावत,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत,सैनिक संगठन अध्यक्ष आनंद कड़ाकोटी,दिनेश जोशी,देवेश खुल्वै,गिरीश पांडेय, ललित मोहन पंत, रेखा आर्य, सुनीता डाबर,राधा चन्द्रा आदि ने
उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत ने कहा कि दिनेश आर्य को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिनेश आर्य राज्यसभा में उत्तराखंड के हितों को मजबूती से उठाने के साथ ही प्रदेश की आवाज को प्रभावी ढंग से देश के सर्वोच्च सदन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

प्रकाश पंत ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास निश्चित रूप से संगठन और प्रदेश के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। उन्होंने दिनेश आर्य को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Related posts

योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ

Primetimes Newz

Žiadne Problémy — Len Rýchla Pomoc Slovensko Get Free Bonus

Primetimes Newz

रसुवागढ़ी में फ्लैश फ्लड के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 400 तीर्थयात्री संपर्क से बाहर

Primetimes Newz

Leave a Comment