रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैंण (अल्नोड़ा)।विकास खंड भिकियासैंण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे क्षेत्र पंचायत सदस्य थौली-पाली की सीट रिक्त रहने के बाद अब 11 लोगों ने नामांकन किया था। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में
लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम-सिनौड़ा,
चंद्र सिंह पाली,
सुरेश सिंह कोट असवाल,
दीपा देवी गंगोड़ा,
जय प्रकाश नेगी नौघरिया,
महिपाल सिंह गुजरगड़ी,
नंदन सिंह रावत चनूली,
गंगा देवी गंगोड़ा,
रोहित सिंह सीम,
ललित मोहन पाली थौली,
पूनम दनपौ शामिल है।
लेकिन आज शनिवार को जांच मे 01 प्रत्याशी महिपाल सिंह का नामांकन निरस्त पाया गया।
कुल 10 प्रत्याशियों के ही नामांकन सही पाये गये। एडीओ पंचायत दिनेश राणा ने बताया कि रविवार को प्रत्पाशियो की नाम वापसी होगी।
05 अक्टूबर को प्रत्याशियो को
चुनाव चिह्न आवंटित किए जांयगे। 12 अक्टूबर को बूथो मे मतदान व 14 अक्टूबर को परिणाम घोषित होगे।
क्षेत्र पंचायत सदस्य थौली-पाली के चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज हो गई है।
मालूम हो इस क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख रहे सतीश नैनवाल थे,जो वर्तमान विधायक डा.प्रमोद नैनवाल रानीखेत के अनुज थे।लेकिन उनका एक साल पूर्व अचानक निधन हो गया था,तब से उक्त सीट कार्यकारी के भरोशे चल रही थी। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहेगा।
वही इसी विकास खंड भिकियासैंण मे अलग-अलगग्राम पंचायत सदस्यो के 16 पद रिक्त है,जिनका नामांकन हो चुके है,उनका भी इसी तिथी मे चुनाव होना तय है।
