18.2 C
Dehradun, IN
November 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

छात्रसंघ भतरौंजखान निर्वाचन की अधिसूचना जारी

Notification issued for the Bhatraunjkhan student union election.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में छात्रसंघ निर्वाचन की अधिसूचना जारी की गई है। साथ ही महाविद्यालय में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। प्राचार्य द्वारा निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्वाचन को सुचारु एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में डॉ. अलका कोली तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में डॉ. रूपा यादव को नियुक्ति की गयी है। इस अवसर पर डॉ.रवींद्र कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया, नियमों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से निर्वाचन प्रक्रिया में अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की है।
इस दौरान श्रीमती प्रीति जोशी, ललित मोह, गिरीश चंद्र, रोहित कुमार, जगदीश कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

Komplexní Manuál Pro Sázení Online Kasino Zápasy _ Česká republika Try Your Luck

Primetimes Newz

जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग

Primetimes Newz

उत्तराखंड सरकार के स्टार्टअप्स एवं एंटरप्रेन्योरशिप विजन को बढ़ावा दे रहे हैं प्रदेश के युवा।

Primetimes Newz

Leave a Comment