25.2 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सोमेश्वर में बसपा की समीक्षा बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन।

BSP review meeting in Someshwar; deliberations on preparations for the 2027 Assembly elections.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अल्मोड़ा इकाई द्वारा सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भनागड़ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करना और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष जगदीश प्रसाद एवं विधानसभा प्रभारी ललित प्रसाद ने की। इस दौरान क्षेत्र के सभी सेक्टर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में बूथ स्तर की कमेटियों के पुनर्गठन तथा युवाओं एवं ग्रामीणों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन के माध्यम से आगामी चुनाव की तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और चुनाव में पूरी एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में सूरज कुमार, राजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, हर्ष ठाकुर, विशन राम, गणेश राम, मदन राम एवं नंदन प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी ने जिला और जिला महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का  किया गया भव्य आयोजन

Primetimes Newz

पंचायत भवनों को इंटरनेट की कनैक्टिवीटी से आच्छादित किया जाये: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment