26.2 C
Dehradun, IN
September 20, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं: डॉ धन सिंह रावत

Students will depict visions of a 'Viksit Bharat' (Developed India) in schools Dr. Dhan Singh Rawat

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में आयोजित होंगे भाषण, चित्रकला, निबंध, रंगोली एवं युवा संवाद कार्यक्रम

कहा, 7 अक्टूबर को सभी स्कूलों में मनाया जायेगा ‘गढ़भोज’ कार्यक्रम, परोसे जाएंगे स्थानीय पारंपरिक व्यंजन

देहरादून, 20 सितम्बर 2026

प्रदेशभर के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भाषण, चित्रकला, निबंध, रंगोली एवं युवा संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संबंधित जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्राथमिक शिक्षा निदेशालय स्थित विद्या समीक्षा केंद्र के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में 26 सितम्बर को भाषण तथा 28 सितम्बर को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। विजेता प्रतिभागी जनपद एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।

डॉ. रावत ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता बालिका इंटर कॉलेजों में तथा युवा संवाद कार्यक्रम प्रत्येक ब्लॉक अथवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जनपदों को भी पृथक रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।

7 अक्टूबर को विद्यालयों में आयोजित होगा गढ़भोज कार्यक्रम

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर को प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में गढ़भोज कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। पीएम पोषण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को पहाड़ी एवं स्थानीय पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्तराखंड की समृद्ध खान-पान परंपरा, संस्कृति एवं स्थानीय उत्पादों से जोड़ना है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

Related posts

मंत्री गणेश जोशी ने की रुद्रपुर में अमित शाह प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक

Primetimes Newz

विकसित भारत की नींव है मोदी सरकार के 11 वर्ष: प्रेमचंद

Primetimes Newz

द पॉली किड्स में भव्य वार्षिक पुरस्कार समारोह एवं शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन

Primetimes Newz

Leave a Comment