27.2 C
Dehradun, IN
September 20, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारम्भ करेंगे डाॅ. धन सिंह रावत

Dr. Dhan Singh Rawat will launch the ‘Seva Sankalp Abhiyan’ in Srinagar.

रक्तदान शिविर, खेल महाकुम्भ सहित धार्मिक आयोजनों में भी करेंगे प्रतिभाग

देहरादून, 16 सितम्बर 2026
सूबे के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ. धन सिंह रावत गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर श्रीनगर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारम्भ करेंगे। इसके अलावा वह सेवा, जनसरोकार, युवा सहभागिता एवं सामाजिक चेतना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे।

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत गुरूवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर आम लोगों के बीच पीएम मोदी का जन्मदिन मनायेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के तहत डाॅ. रावत देहरादून से श्रीनगर पहुंचकर सर्वप्रथम सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ करेंगे, जिसके तहत वह भाजपा श्रीनगर मण्डल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग कर रक्तदाताओं से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वह राजकीय बालिका इंटर काॅलेज श्रीनगर में संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी शामिल होंगे।

इसके बाद डाॅ. रावत सीडीएस जनरल बिपिन रावत स्टेडियम, श्रीकोट में चल रहे खेल महाकुंभ विधायक चैम्पियनशिप ट्राॅफी में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अपर बाजार श्रीनगर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

डाॅ. रावत श्रीनगर में आयोजित भजन कीर्तन कार्यक्रम, नंदा देवी मंदिर में मां नंदा देवी अष्टमी नवरात्र पूजन तथा नागेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। डाॅ. रावत ने कहा कि युवाओं एवं आम जनमानस की सहभागिता से सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनांदोलन का स्वरूप दिया जायेगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Related posts

लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक ही परिसर में मिलेंगी समेकित सुविधाएं

Primetimes Newz

देहरादून के जीएमएस रोड पर एक्सक्लूसिव ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग,मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उद्घाटन

Primetimes Newz

झूठे आश्वासन नहीं, अब चाहिए ठोस निर्णय, समायोजन, सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए अस्थायी शिक्षकों का शिष्टमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौपा ज्ञापन

Primetimes Newz

Leave a Comment