भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। देघाट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 वारंटी को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा,रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोलो के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौ0वा0सं0- 67/2025 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में वारंटी अभियुक्त हरीश बिष्ट उम्र 38 वर्ष पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी ग्राम उडलीखान जिला अल्मोड़ा को कोतवाली चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार पुलिस टीम मे
अपर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद, कांस्टेबल अशोक बिष्ट शामिल रहे।
