18 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एनआईवीएच छात्रावास में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ जला ‘आशीर्वाद का दीया’

'Lamp of Blessings' Lit with Differently-Abled Students at NIVH Hostel

देहरादून- 18 सितंबर 2026- देहरादून के राजपुर रोड स्थित एनआईवीएच के डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ विशेष ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट एवं मनुशक्ति संगठन की ओर से दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ दीप प्रज्वलित कर उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख एवं सफलता की कामना की गई। विद्यार्थियों के साथ दीप जलाने का यह अवसर संवेदना, सेवा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संदेश लेकर आया।

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर, एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप गौड, ममता पंगते नगर, अध्यक्ष—मनुशक्ति संगठन, श्यामेंद्र साहू, डिप्टी कंट्रोलर, सिविल डिफेंस, देहरादून, दिनेश नगर एवं प्रज्ञा भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके साथ खुशियां साझा की। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।

‘आशीर्वाद का दीया’कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का भी जशन मनाया गया एवं समानता, संवेदना, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ मनाया गया यह आयोजन मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की एक सुंदर मिसाल बना।

Related posts

भारतीय ऑनलाइन एमबीए ने हासिल किया वैश्विक पहचान, एमआरआईआईआरएस ने पाया क्यूएस टॉप 100 में स्थान

Primetimes Newz

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड विद्युत मंत्रालय की राजभाषा ज्योति शील्ड से पुरस्कृत

Primetimes Newz

पराग फार्म में बनेगी राज्य की अपनी एविएशन एकेडमी:  मुख्य सचिव

Primetimes Newz

Leave a Comment