25.2 C
Dehradun, IN
September 17, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

दृष्टिबाधित बच्चों के बीच जला ‘आशीर्वाद का दिया’, सेवा और संवेदना का दिया संदेश

'Lamp of Blessings' Lit Among Visually Impaired Children; Spreading a Message of Service and Compassion

देहरादून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत देहरादून स्थित NIVH स्कूल में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर सेवा, संवेदना और सहभागिता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बच्चों को फल भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री बिनय रोहिला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट जी Edify स्कूल के प्रबंधक श्री पंकज होलकर जी, प्रिंसिपल श्री प्रदीप गौड़ जी, सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर श्री एस.के. साहू जी, , ममता पागती, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ सह-संयोजिका, ZPlus सिक्योरिटी टीम, मनुशक्ति संगठन के सहयोगियों तथा NIVH की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू जी सहित शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।
इस अवसर पर सेवा और सहभागिता की भावना को आगे बढ़ाते हुए बच्चों के साथ समय बिताया गया। बच्चों की मुस्कान और उनके स्नेहपूर्ण आशीर्वाद ने पूरे कार्यक्रम को भावुक और यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना के साथ समाज में सेवा, संवेदना और मानवीय सहयोग का संदेश दिया गया।
सेवा ही संकल्प है, सेवा ही संस्कार है।
🪔 आशीर्वाद का दिया जलता रहे, मानवता का प्रकाश फैलता रहे। 🪔

Related posts

राज्यपाल  ने  किया “माउंटेन्स ऑफ लेबर, करन्ट्स ऑफ चेंज-वुमैंस लाइवलीहुड एंड इकोनॉमिक ट्रांजिशंस इन द हिमालयन रीजन एंड उत्तराखण्ड’’ पुस्तक का विमोचन

Primetimes Newz

विरासत की संध्या में कुमाऊनी गीतों का जादू बोला श्रोताओं के सिर चढ़कर

Primetimes Newz

16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची देहरादून

Primetimes Newz

Leave a Comment