25.3 C
Dehradun, IN
November 2, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

ग्राम प्रधान संगठन ने 16 सितम्बर को ब्लाक मुख्यालयों पर तालाबंदी करने का किया ऐलान

The Village Heads' Association has announced a plan to lock down block headquarters on September 16.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)।प्रधान संगठन ब्लाक भिकियासैण ने 10 सूत्रीय मागों के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन मे कहा है, कि अनेकों बार गुहार लगाने के बाद भी निराकरण नहीं हुआ। उन्होने कहा यदि तत्काल सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन के आह्वान पर 16 सितम्बर बुधवार को ब्लाक मुख्यालय भिकियासैण पर एक दिवसीय तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। ब्लाक कार्यालय में बीडीओ जीएस नेगी के माध्यम से सीएम को प्रेषित ज्ञपन में प्रधान का मानदेय प्रतिमाह ₹20 हजार करने, वीबीजीरामजी योजना में श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन करने व अकुशल मजदूरों की मजदूरी ₹ 6 सौ तथा कुशल मजदूरी ₹4 सौ प्रतिदिन किये जाने सहित 10 सूत्रीय मांग शामिल है। इस मौके पर संगठन के ब्ला अध्यक्ष दीपक सिंह, ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश, रेखा, गीता, परन चंद्र. उमेश सिंह, नंद किशोर, आदि मौजूद हे।

Related posts

सोमेश्वर के ग्राम बडयूडा में भू-धंसाव से दर्दनाक हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन में 03 लोगों के शव बरामद

Primetimes Newz

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक क्षेत्र डिजिटल बदलाव के लिए तैयार, समावेशी विकास की ओर बढ़ता कदम

Primetimes Newz

राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों हेतु निःशुल्क डेंटल कैंप का शुभारंभ किया

Primetimes Newz

Leave a Comment