21.1 C
Dehradun, IN
October 1, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

उत्तराखंड आयुर्वेदिक कॉलेज, उत्तराखंड इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस एवं माउंट लिटरा ज़ी स्कूल द्वारा संयुक्त रुप से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

The 80th Independence Day was jointly celebrated by Uttarakhand Ayurvedic College, Uttarakhand Institute of Paramedical Science, and Mount Litera Zee School.

कुलदीप सोलीवाल, नैनीताल

तिरंगा फहराकर दी गई सलामी, राष्ट्रगान के साथ गूंजे ‘जय हिंद’, ‘जय भारत’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे।

हल्द्वानी (नैनीताल)। उत्तराखंड आयुर्वेदिक कॉलेज, उत्तराखंड इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस एवं माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, रामपुर रोड नियर पंचायत घर द्वारा संयुक्त रुप से 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अमित कुमार सचान के कुशल नेतृत्व में इस देशभक्ति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में तिरंगा फहराकर एवं राष्ट्रध्वज को सलामी देकर की गई। इस दौरान सभी ने सामूहिक रुप से राष्ट्रगान गाया। वहीं बच्चों ने उत्साहपूर्वक ‘जय हिंद’, ‘जय भारत’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘दैण है जाए माँ सरस्वती’ की मनमोहक सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत ‘आज आज़ाद है हिंद का हर चमन’ प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर दी।

योग और सांस्कृतिक नृत्य ने बांधा समां:
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा योग की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसमें योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, अनुशासन और निरोगी रहने का संदेश दिया गया। इसके पश्चात बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

रोचक खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह:
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के मनोरंजन और उत्साह को बढ़ाने के लिए विभिन्न रोचक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें सुई-धागा दौड़, नींबू-चम्मच दौड़ और म्यूजिकल चेयर्स प्रमुख रहे। बच्चों ने इन खेलों में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।

सहयोगियों का जताया आभार:
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक एवं कॉलेज प्रशासन द्वारा समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी उपस्थित सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सभी को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।

गणमान्य अतिथियों एवं स्टाफ ने दी शुभकामनाएं:
इस दौरान उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। समारोह में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्टाफ सदस्यों में डॉ. अमित कुमार सचान, एडवोकेट गिरजेश पांडे, अंजना पांडे, डॉ. सतीश बमेटा, डॉ. वैशाली शर्मा, डॉ. रीना गढ़िया, डॉ. मनीता आर्या, अतुल पांडे, भुवन आर्या, राहुल एवं अन्य सहयोगी शामिल रहे।

Related posts

साहित्य और कला उत्सव : देहरादून में दो दिवसीय भव्य आयोजन

Primetimes Newz

कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं होते बल्कि वे समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक: सीएम धामी

Primetimes Newz

सहकारी समिति चुनावों में भाजपा ने लहराया परचम

Primetimes Newz

Leave a Comment