21.2 C
Dehradun, IN
November 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन

The Chief Minister launched the website of the Uttarakhand Kshatriya Kalyan Samiti and the 'Kshatriya Jagran' souvenir.

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने क्षत्रिय कल्याण समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समिति, समाज को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से प्रदेश को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करते हुए उत्तराखण्ड के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समाज में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना भी आवश्यक है, ताकि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
इस अवसर पर विधायक सुरेश सिंह चौहान,  दिगंबर सिंह नेगी, गोविंद बिष्ट, सोहन सिंह नेगी,  आशा असवाल, धनपाल रावत, किशन भंडारी, प्रताप सिंह बिष्ट, चंदन सिंह भंडारी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

निवेश के नाम पर जमीन की लूट बर्दाश्त नहीं, 7,000 बीघा भूमि की लीज योजना रद्द करे सरकार (पी सी तिवारी)

Primetimes Newz

प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट बने कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के नए कुलपति

Primetimes Newz

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की जून में होने वाले कृषि मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment