18.3 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अंकिता भंडारी को न्याय के लिए कांग्रेस ने ढोलक बजाकर किया धरना प्रदर्शन

The Congress staged a protest, playing the dholak, to demand justice for Ankita Bhandari.

देहरादून(आरएनएस)। महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ढोलक, चिमटा बजाकर अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सीएम आवास कूच करने की कोशिश की। पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। गुरुवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय से अंकिता भंडारी सहित प्रदेश की बेटियों और बहनों के न्याय की राखियां लेकर मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला में रोक लिया। बैरीकेडिंग पर रोकने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की हो गई।
प्रदर्शनकारियों ने बैरीकेडिंग पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग के पास विरोध धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अंकिता भंडारी सहित प्रदेश की बेटियों और बहनों के न्याय की राखियां लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं। महिलाओं के पहुंचने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। महिलाओं ने अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय दिलाने, सरकार की कथित उदासीनता और सीबीआई जांच की अब तक सामने नहीं आई प्रगति को लेकर सवाल उठाए। महिलाओं ने गीत के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास किया। महिलाओं का कहना था कि रक्षाबंधन पर हाथों में सजी राखियां केवल पर्व की रस्म नहीं, बल्कि सरकार से न्याय और जवाबदेही की मांग हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। इस दौरान आशा मनोरमा शर्मा, पुष्पा पंवार, चंद्रकला दीपा चौहान,रेखा ढींगरा,अनीता सकलानी, नंदिता गढ़िया, सीमा, विजया, अनुराधा, बबीता, पार्वती, सरस्वती नेगी, पिंकी पवार, विमला थपलियाल, शशि रावत, इंदु डोभाल, मसूरी खांकरियाल, शारदा चमोली एवं सरोजनी राणा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related posts

पत्रकार हितों में ऐतिहासिक पहल : जिलाधिकारी सविन बंसल जी का संवेदनशील निर्णय

Primetimes Newz

भाजपा महिला मोर्चा ने दिया कम तेल की थाली से स्वस्थ जीवन और बचत का संदेश  

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Primetimes Newz

Leave a Comment