रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
स्याल्दे/भिकियासैंण। जय महाकाल सेवा समिति भरसोली द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस के मुख्य यजमान जगदीश चन्द्र जोशी उनकी धर्मपत्नी दया जोशी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की। तत्पश्चात कथा व्यास नन्दा वल्लभ पन्त द्वारा शिव महापुराण कथा के माध्यम से भगवान शिव के ग्यारहवें रुद्र अवतार हनुमान जी के चरित्र का सुन्दर वर्णन किया। उन्होने बताया कि वानर राज केसरी व अंजनी ने संतान प्राप्ति के लिए कठोर तप किया, जिसके फल स्वरुप भगवान शिव जी ने पवन देव के माध्यम से हनुमान जी के रूप में अवतार लिया व त्रेतायुग में भगवान विष्णु के राम अवतार में अपने बुद्धि,बल और अगाध भक्ति से अमूल्य सहायता की। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष प्रताप सिंह ड़गवाल,त्रिलोक सिंह पटवाल,महेन्द्र सिंह बंगारी,आनन्द सिंह रावत,रामदत्त दत्त ढौडियाल,बालम सिंह बंगारी,कैलाश ढौडियाल,हीरा सिंह बंगारी,कुन्दन सिंह महेत्ता,लक्की प्रताप सिंह बंगारी,खुशहाल सिंह बंगारी,इंद्र सिंह महेरा,बचें सिंह बंगारी,मनोज चन्द्र जोशी आदि जुटे रहे।
















