26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डीवीआर मामले में तीन दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम

Ultimatum for action in three days in DVR case

काशीपुर।  बीआरसी स्थित उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्ड गायब होने पर विधायक आदेश चौहान ने नाराजगी जताई। उन्होंने बीईओ और कार्मिकों को तीन दिन के भीतर डाटा उपलब्ध कराने या दोषी कर्मी के बारे में बताने को कहा है। वहीं, विधायक को उपशिक्षाधिकारी कार्यालय का ताला सही मिला। तीन दिन पूर्व उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एक कर्मी ने कोतवाली में तहरीर देकर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय का ताला तोड़कर डीवीआर से डाटा गायब करने की बात कही थी। पुलिस ने जांच कर ताला तोड़ने की बात को निराधार बताया था। वहीं, इसकी सूचना विधायक आदेश चौहान को मिली तो उन्होंने कार्यालय पहुंचकर प्रभारी बीईओ सीताराम कछारी से वार्ता की। उन्होंने चेताया कि तीन दिन के भीतर डाटा नहीं मिला या डाटा गायब करने वाले कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कार्यालय में अनावश्यक लोगों के आने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि शिक्षक भी स्कूल समय के बाद ही बीआरसी आएं। प्रभारी बीईओ ने मामले में गंभीरता दिखाने का भरोसा दिलाया है। यहां भूपेंद्र सिंह, दीपक कुमार, पंकज चौहान, महफूज मंसूरी, सर्वेश कुमार आदि रहे।

Related posts

शराब के दुकान के विरोध में युकां भी कूदी

Primetimes Newz

देहरादून में वीवीआईपी दौरे को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

Primetimes Newz

वन संसाधन समिति बैठक में आजीविका, बाजार उपलब्धता और आपदा प्रबंधन पर फोकस

Primetimes Newz

Leave a Comment