Home उत्तराखंड 19 अगस्त की याद मे देघाट में धूम धाम से मनाया शहीद...

19 अगस्त की याद मे देघाट में धूम धाम से मनाया शहीद दिवश

Martyrs' Day was celebrated with great enthusiasm in Deghat in memory of August 19.
Martyrs' Day was celebrated with great enthusiasm in Deghat in memory of August 19.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैंण। विकास खंड स्याल्दे के देघाट में आज सुवह से ही शहीद हरिकृष्ण उप्रेती व हीरामणि बड़ौला की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने वालो का ताँता लगा रहा है। क्षेत्र के कई राजनितिक व गैर राजनितक संगठनों के साथ जिले के कई अधिकारी गण देघाट पहुँच कर शहीद हीरामणि बडोला व हरि कृष्ण उप्रेती को श्रद्धान्जली देने पहुंचे।

वहीं देघाट के खल्डुवा व भेलीपार शहीदों के गाँव में भी सुबह से श्रद्धांजली देने वालो का ताँता लगा रहा। क्षेत्रीय विधायक सल्ट महेश जीना ने श्रद्धाजली कार्यक्रम में पहुँच कर शहीदो को पुष्पो से श्रद्धाजली देते हुए चौकोट के वीरो की उनकी सहादत पर याद किया । श्रद्धाजली देने भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट् दर्जा मंत्री गोविन्द पिल्खवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा,सीडीओ रामजी शरन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य थलीसैण चमोली गढ़वाल अंजली जोशी भी पहुंची। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूरन रजवार ने किया। इस मौके पर व्लाक प्रमुख मथुरा दत्त डुगरियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नेगी, कुन्दन लाल, बाला दत्त शर्मा,सुरेन्द्र गोयल, जगदीश उप्रती,हरी राम आर्या,जेष्ठ प्रमुख संगीता ढौडीयाल, कनिष्क प्रमुख दुर्गा देवी आदि उपस्थित रहे ।

वही इस दौरान बहुदेशीय शिविर भी लगाया गया जहाँ पर स्वास्थ विभाग शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग,कृषि विभाग,बाल विकास विभाग,एनआरआर एल एम रीफ से महिला समूह,जल संस्थान विभाग,ऊर्जा विभाग सहित लगभग 30 विभागो के स्टाल लगाये गये ।
शहीद दिवश कार्यक्रम के मोक पर लोक संस्कृति गायन व शहीदो के प्रति देश भक्ति कार्यक्रम के लिए संस्कृतिक सामजिक संस्था से गिरीश सनवाल ने पहाड़ी,बन्दना सनवाल अंजली उपाध्याय द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया गया । कायक्रम में मुख्य आकर्षण रहे फौजी ललित मोहन जोशी ने अपने गानो के माध्यम से लोकप्रीता हाशिल की ।

स्याल्दे/भिकियासैंण। वही देघाट में कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने भी शहीदो को श्रद्धांजली दी। शहीदो के गाँव खल्डुवा व भेलीगाँव में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ पर कांग्रेस के कार्यकत्ताओं ने शहीदो को पुप्प चक्र अर्पित कर उन्हें याद किया। उनकी सहादत से पूरे देश को फक्र की बात कही। इस मौके पर कांग्रेश नेत्री गंगा पंचोली, दीपक भट्ट, भूपाल सिंह रावत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सल्ट नारायण सिह रावत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सल्ट अर्जुन सिंह रावत,कमल रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य, भूपाल मनराल, सन्तोष मनराल क्षेत्र पंचायत सदस्य, जितेन्द्र रजवार, चन्दन पंचोली आदि उपस्थित रहे ।
वही इस दौरान यूकेडी कार्यकत्ताओं ने भी देघाट शहीद स्मारक व खल्दुआ में स्वतंत्रता के बलिदानी नायको को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धान्जली दी। यूकेडी की ओर से प्रदेश कार्यकरणी सदस्य पान सिंह रावत, भुवन सिंह कठायत, प्रताप सिंह बसनाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रयाग शर्मा,राकेश बिष्ट,ललित विष्ट आदि उपस्थित रहे।