14.2 C
Dehradun, IN
November 15, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

80वे स्वतंत्रता दिवस पर निकाली भब्य तिरंगा रैली, 101 फीट ऊचें राष्ट्रीय ध्वज स्थल का हुआ लोकार्पण

Grand Tricolour rally held on the 80th Independence Day; 101-foot-high national flag site inaugurated.

सल्ट/भिकियासैंण। विधान सभा सल्ट क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस 80वीं वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस मौके पर जालीखान सल्ट बाजर से खुमाड़ सल्ट तहसील परिसर तक विधायक महेश जीना की अगुवाई में भारत माता की जय व बंदे मातरम् उदघोष के साथ भव्य तिरंगा रैली निकाली गयी। तत्पश्चात खुमाड़ सल्ट तहसील परिसर में स्थापित 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्थल का लोकार्पण विधायक ने किया।

तथा जनसभा को संबोधित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उन्हें नमन किया। तथा कहा कि सल्ट का स्वतंत्रता आन्दोलन में अहम योगदान रहा है। जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं क्षेत्रवासियों को दी। साथ ही पर्यावरण मित्र सुनील कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री श्री महेश्वर मेहरा, मंडल अध्यक्ष सल्ट सुजीत चौधरी, भगवती तिवारी, साहिल रावत, देवीदत्त शर्मा, विक्रम बिष्ट, गोपाल मीणा, जयपाल रावत, दिनेश पंवार, गणेशी देवी, प्रेमा देवी, सुशीला भंडारी, मनीषा देवी, श्बालम मोहारी सहित पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

Related posts

निष्काम कर्म: अशान्त संसार में शान्ति प्राप्त करने हेतु गीता की गुप्त कुंजी- रेणु सिंह परमार

Primetimes Newz

सात माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद मुख्यधारा में शामिल हुए 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक, पुलिस लाइन में हुई पासिंग आउट सेरेमनी

Primetimes Newz

एनसीसी निदेशालय, जम्मू के जूनियर अंडर ऑफिसर हारून इम्तियाज ने की राज्यपाल से भेंट

Primetimes Newz

Leave a Comment