13.2 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में “कल्पना की शक्ति” विषय पर प्रेरणादायक स्टोरीटेलिंग सत्र आयोजित

Inspiring storytelling session on the theme The Power of Imagination held at Edify World School, Dehradun.

देहरादून, 01 अगस्त 2026- एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में कक्षा IV से VI के विद्यार्थियों के लिए “कल्पना की शक्ति ” विषय पर एक प्रेरणादायक स्टोरीटेलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस विशेष सत्र का संचालन “भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त कमांडर एवं अवधानम् ट्रस्ट से जुड़े श्री आयुष फ़रासी” ने किया।

अपने रोचक एवं प्रेरक कहानी-वाचन के माध्यम से आयुष फ़रासी ने विद्यार्थियों को जिज्ञासा, कल्पनाशक्ति और अनुशासन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यही गुण जीवन में सफलता और नवाचार की आधारशिला हैं। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ अनेक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल, प्रेरक एवं प्रभावशाली ढंग से उत्तर दिया।

सत्र से प्रेरित होकर विद्यार्थियों ने अपने जीवन में जिज्ञासा, रचनात्मक सोच और कल्पनाशक्ति को अपनाने तथा उन्हें व्यवहार में लाने का संकल्प लिया।

विद्यालय के निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य श्री प्रदीप गौड़ ने इस प्रेरणादायक सत्र के लिए अवधानम् ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री आशीष फ़रासी, आयुष फ़रासी तथा अवधानम् ट्रस्ट की पूरी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक सोच और जीवन मूल्यों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ।

Related posts

उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज

Primetimes Newz

समूचे भारत में सपनों को साकार करने के लिए पीएनबी ने देशव्यापी मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया

Primetimes Newz

सीएम धामी ने किया उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ

Primetimes Newz

Leave a Comment