22.5 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पारिवारिक विवादों के समाधान को लेकर एसएसपी नैनीताल की अध्यक्षता में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग

Counseling by the Women's Voluntary Bureau regarding the resolution of family disputes, presided over by the SSP of Nainital.

कुलदीप सोलीवाल, नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल)।महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रार्थना पत्रों एवं प्रकरणों में त्वरित जांच एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में बुधवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन, हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो* का मासिक काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। काउंसलिंग सत्र की अध्यक्षता एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा की गई।

इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्या डॉ0 नंदिता अरेकल पत्नी डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. रश्मि पंत (मनोवैज्ञानिक एवं काउंसलर, महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी), राम सिंह बसेड़ा अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन हल्द्वानी उपस्थित रहे।

उप निरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी द्वारा कुल 09 प्रकरण ऐच्छिक ब्यूरो के समक्ष प्रस्तुत किए गए। सभी मामलों में दोनों पक्ष काउंसलिंग हेतु उपस्थित हुए तथा उनकी समस्याओं एवं पक्षों को विस्तारपूर्वक सुना गया।

काउंसलिंग के परिणामो मे
04 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए गए।
▪️ 02 मामलों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति से समझौता कराते हुए निस्तारित किया गया।
▪️ 03 मामलों को अग्रिम आदेश हेतु माननीय न्यायालय को अग्रसारित किया गया।

नैनीताल पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, न्याय दिलाने एवं पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु निरंतर संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

नंदा गौरा योजना- आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी:30 हजार से ज्यादा आवेदन मिले, राज्य सरकार 51 हजार रुपए देती

Primetimes Newz

राष्ट्रीय स्तर पर जांच सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए डिटेक्टिव देव सम्मानित

Primetimes Newz

भाजपा ने खटीमा मझोला मार्ग निर्माण की मांग की

Primetimes Newz

Leave a Comment