Home उत्तराखंड सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय इंटर कॉलेज पन्तस्थली मे आयोजित हुआ वहुदेशीय...

सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय इंटर कॉलेज पन्तस्थली मे आयोजित हुआ वहुदेशीय शिविर

A multi-purpose camp was organized at Government Inter College, Pantasthali, under the 'Seva Pakhwada' (Fortnight of Service).
A multi-purpose camp was organized at Government Inter College, Pantasthali, under the 'Seva Pakhwada' (Fortnight of Service).

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।सेवा, सुशासन व समर्पण की भावना के साथ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को विकासखंड भिकियासैंण के राजकीय इण्टर कालेज
पन्तस्थली परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

विधायक डा.प्रमोद नैनवाल ने कहा कि राज्य सरकार बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से जन-जन के द्वार पहुंचकर लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है, तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसलिए सभी अधिकारी शिविरों को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित कर रही है।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों मे पहुंचकर दर्जनो लोगो ने सरकारी योजनाओ का लाभ उठाया।

शिविर मे-43 समस्याए पंजीकृत की गई,तथा -442 विभागो मे आवेदन हुये।वही शिविर मे कई समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, विद्युत एवं पेयजल बिलों, पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग से एलोपैथिक व आयुर्वेदिक स्टाल लगा कर
मरीजो का परीक्षण कर दवाईया दी गई।
बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर मे मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर,
मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण,परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण कैलास नाथ तिवारी, उपजिलाधिकारी रिकू बिष्ट,तहसीलदार बरखा जलाल,खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह नेगी,डा. ललित कुमार सिंह (आयुर्वेदिक),डा.शुभम सोल्याल, ब्लाक प्रमुख दिगम्बर डंगवाल,कनिष्ठ प्रमुख किरन पांडे, एबीडीओ सतीश पांडेय,
सहित जिला स्तरीय अधिकारीयो के साथ ही जनप्रतिनिधि भाजपा मण्डल महामंत्री हरीश बौड़ाई,प्रधान गैरगांव हेमा भंडारी,भूपाल भडारी,मौहन सिह खाती,बचे सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।