18.3 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मानसून आपदा से निपटने को अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह तैयार, जनपदभर में पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, व अन्य विभागों की संयुक्त मॉक ड्रिल

Almora Police fully prepared to tackle monsoon-related disasters; joint mock drill conducted across the district involving Police, SDRF, Fire Services, and other departments.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा। आगामी मानसून सीजन के दौरान अतिवृष्टि, भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव एवं अन्य संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने तथा जनसुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद अल्मोड़ा के विभिन्न आपदा संभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु यह मॉक ड्रिल/अभ्यास आयोजित किया गया।
*अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला व मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण/मौजूदगी में, प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों के नेतृत्व/मौजूदगी में पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, एसडीआरएफ, फायर सर्विस तथा अन्य संबंधित विभागों ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल में सहभागिता रही।
मॉक ड्रिल के दौरान अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होना, जलभराव, मलबे में लोगों के फंसने, घायलों के रेस्क्यू तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य जैसी संभावित परिस्थितियों का यथार्थपरक अभ्यास किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा आपसी समन्वय के साथ त्वरित रिस्पॉन्स, रेस्क्यू ऑपरेशन, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकों के माध्यम से राहत कार्यों का सफल प्रदर्शन किया गया।
अभ्यास के दौरान रेस्क्यू उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, गंभीर घायलों को शीघ्र नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाने, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने तथा आपदा की स्थिति में भीड़ प्रबंधन एवं संचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस संयुक्त मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना, आपदा के समय प्रतिक्रिया अवधि को न्यूनतम करना तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं सुनियोजित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना रहा। साथ ही आमजन को भी आपदा के समय सतर्कता, संयम एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

Related posts

शैक्षिक भ्रमण पर जायेंगे पीएम-श्री विद्यालयों के 977 मेधावी छात्र-छात्राएं

Primetimes Newz

कुमाऊं के चन्दन हॉस्पिटल हल्द्वानी में 300 से अधिक कार्डियोथोरेसिक प्रक्रियाएं, 100 से ज्यादा जटिल हृदय सर्जरी

Primetimes Newz

उत्तराखंड में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और पैरामेडिकल कॉलेज के प्रस्तावों पर केंद्र की सकारात्मक पहल

Primetimes Newz

Leave a Comment