Home उत्तराखंड पल्स पोलियो राष्ट्रीय अभियान के तहत बच्चों को पिलायी पोलियो ड्राप

पल्स पोलियो राष्ट्रीय अभियान के तहत बच्चों को पिलायी पोलियो ड्राप

Polio drops administered to children under the National Pulse Polio Campaign.
Polio drops administered to children under the National Pulse Polio Campaign.

 

भिकियासैण (अल्मोड़ा)।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत एएनएम सैन्टर वकास खंड भिकियासैंण के बासोट एएनएम शमा परवीन के दिशानिर्देश में पीलियो ड्रीम्स पिलाई गई। प्रथम दिवस पर राष्ट्रीय पोलियो दिवस रविवार को 5 वर्ष तक के करीब 35 बच्चों को पोलियो ड्राप ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलायी गयी। राष्ट्रीय पोलियो दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित समय सुबह 8 बजे से शायं 4 बजे तक केन्द्र में बच्चों को अभिभावकों के सहयोग से पोलियो ड्राप पिलायी गयी। इस सेंटर में वाहन से सफर कर रहे लोगों ने भी अपने 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर अपने बच्चों को पोलियो मुक्त रखने में अपने जागरुक माता – पिता,अभिभावक का फर्ज निभाया। इस राष्ट्रीय अभियान में सुपरवाइजर, सीएचओ खुशी बुड़लाकोटी, आशा कार्यकत्री किरन उप्रेती, आँगनवाड़ी कार्यकत्री देवन्ती देवी, हेमा रावत व स्वयंसेवक के रुप में विज्ञान शिक्षक कृपाल सिंह शीला द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। पोलियो मुक्त भारत के पुन: संचालित इस पल्स पोलियो का अभियान का उद्देश्य दूसरे देशों के प्रभावित पोलियो से अपने देश भारत के बच्चों को पोलियो मुक्त रखना है। पल्स पोलियो का यह राष्ट्रीय अभियान स्वास्थ्य विभाग के उच्च चिकित्साधिकारियों डाक्टर दीपक पाण्डेय, डाक्टर अमजद खान , डॉ. मेघा के कुशल दिशानिर्देशन में प्रथम दिवस का राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस अपने उद्देश्यों में सफल रहा।