Home उत्तराखंड नशे की हालत में स्कूटी दौड़ाना पड़ा भारी, चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

नशे की हालत में स्कूटी दौड़ाना पड़ा भारी, चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

Riding a scooter under the influence proves costly; rider arrested, vehicle seized.
Riding a scooter under the influence proves costly; rider arrested, vehicle seized.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उपनिरीक्षक यातायात एवं प्रभारी इंटरसेप्टर को नशे में वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक दीपक कुमार निवासी नई दिल्ली को नशे की हालत में लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाते हुए पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर स्कूटी को सीज किया गया गया।