
रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सपनों की आशा संस्थान के तत्वाधान में उजाला सिग्नस हॉस्पिटल हल्द्वानी की टीम के साथ बिनसर महादेव मंदिर सोनी में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का निःशुल्क आयोजन किया ।
प्रथम दिवसीय कैंप का उद्घाटन आज गुरूवार को श्री श्री 108 महंत गोवर्धन गिरी जी महाराज, व्यास जी, पृथ्वी पाल सिंह रौतेला बिनसर महादेव कमेटी सोनी तथा सपनों की आशा संस्थान के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।
कैंप में मरीजों के बीपी,शुगर , फेफड़े आदि संबंधित बीमारियों तथा आंखों का परीक्षण किया। सुप्रसिद्ध सिग्नस हॉस्पिटल के डॉ. अंशुल केड़िया फेफड़ा रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर प्रदीप, तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिंद्र आदि ने अपनी टीम के साथ मरीजो का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाईया दी।
दो दिवसीय कैंप के पहले ही दिन जहां 100 से अधिक मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण किया, वहीं सपनों की आशा संस्थान की इस पहल का क्षेत्रवासियों ने खूब सराहना की।
इस मौके पर सपनों की आशा टीम से कमल लोहनी,सीईओ घनश्याम पंत,लीला लोहनी,जगदीश चंद्र ,प्रीतेश लोहनी, अग्रिम पंत आदि ने स्वास्थ्य शिविर का संचालन किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र रानीखेत के विधायक डा. प्रमोद नैनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती,सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह जमनाल, आनन्द कड़ाकोटी,चंदन बिष्ट आदि लोगों ने भी शिविर को सफल बनाने मे अपना पूर्ण सहयोग दिया।
















