19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

खाई में मिले दूसरे मृतक की शिनाख्त हुई भुवन चन्द्र के रूप में

The second deceased person found in the gorge has been identified as Bhuvan Chandra.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। बिनसर सौनी के पास गहरी खाई में गिरे वाहन हादसे में मृत मिले दूसरे व्यक्ति की भी शिनाख्त हो गई है। पुलिस के अनुसार दूसरे मृतक की पहचान भुवन चन्द्र पुत्र गिरीश चन्द्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी अमृतपुर, हल्द्वानी जिला नैनीताल के रूप में हुई है। इससे पहले एक मृतक की पहचान जीवन चन्द्र के रूप में हो चुकी थी।

ज्ञात हो कि विकासखंड ताड़ीखेत के चमड़खान के निकट तितालीखेत क्षेत्र में एक फोर्ड एंडेवर वाहन संख्या CH01CB5868 गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन जोशी पुत्र पूरन जोशी निवासी बिठौरिया नंबर-1, घर में किसी बात को लेकर हुई बहस के बाद 22 जून 2026 को शाम करीब 5:30 बजे घर से निकल गए थे। इसके बाद रात लगभग 10:15 बजे उनकी परिजनों से अंतिम बार बातचीत हुई। इसके बाद उन्होंने कोई फोन रिसीव नहीं किया।

23 जून को दोपहर के समय रानीखेत क्षेत्र के चमड़खान के निकट तितालीखेत में एक व्यक्ति ने सड़क किनारे टूटा हुआ पैराफिट देखकर संदेह होने पर नीचे खाई में देखा, जहां एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया। साथ ही दो शव भी खाई में पड़े मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर सहकारिता मेला का किया शुभारंभ

Primetimes Newz

महाविद्यालय भतरौजखान मे हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Primetimes Newz

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने ली देहरादून जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment