रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
स्याल्दे/भिकियासैण।
विकास खण्ड स्याल्दे में क्षेत्र पंचायत सदस्यो की बैठक हुई। बैठक में 95 ग्राम प्रधान व 36 क्षेत्र पंचाय सदस्यो ने भाग लिया ।
बैठक मे सवसे ज्यादा पानी, सड़क,बिजली के मुद्दे गरमाये रहे। जन प्रतिनिधियो ने विभागीय कर्मियों को सुविधा नही मिलने से आड़े हाथो लिया।क्षेत्र में हो रही सबसे बड़ी समस्या पानी को लेकर कई ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायतो ने जल निगम व जल संस्थान अधिकारयों को हो रही जल समस्या को सुधारने पर जोर दिया।
तो वही दूसरी ओर सबसे वड़ी समस्या विजली को लेकर काफी बहस व तकरार हुई। क्षेत्र में नैल, बाजखेत, महरोली, इक्कूखेत क्षेत्र में हो रही विजली की समस्या पर कई जन प्रतिनिधियों ने जल्द से जल्द सुधारने पर जोर दिया ।
वही ग्राम प्रधान विश्राखेत प्रकाश कठायत ने उर्जा कर्मियों पर आरोप लगाये की लाईन मैन फौन नही उठाते है, व दिन में 10 से ज्यादा वार लाईट कटने से हो रहे समस्याओं को जल्द से सुधारने व समस्या के समाधान पर बात कही । कई गाँव में आज भी जर्जर विद्युत पोल नही बदले गए, जिससे तार झूलने से अप्रिय घटना का अंदेश बना रहने का खतरा हो रहा है। वही जिला पंचायत सदस्य किशोर बवाडी ने अपनी क्षेत्र में विजली परेशानी की दूर करने पर कहा ।
सड़क मुद्दो पर भी जन प्रतिनिधि भड़क उठे उन्होंने विभाग पर सवाल उठाया की पिछली आपदा से आज तक रोडो को सही नही किया गया, रोडो का डामर सहित सोलिंग तक उखड़ गया है। सुरक्षा दिवार नही बन पाई है । वही नव निर्मित मोटर रोड देघाट – जौरासी-पत्थर खोला- बबलिया आदि मार्गो में जल्द सुधार . डामरीकरण जैसे विषय पर वात की, जिसमें अधिकारियो द्वारा बताया गया की नये मार्ग में डामरीकरण का कार्य शीघ्र होगा, व अन्य रोडो के कार्य के लिए बजट नहीं होने की बात कही ।
क्षेत्र पंचायत बैठक में कई विभाग स्वास्थ, सड़क, जल संस्थान, विद्युत विभाग,वन, शिक्षा, बाल विकास,उद्यान, पशुपालन आदि विभागो के 81 अधिकारी पहुंचे थे। बैठक में ब्लाक प्रमुख मथुरा दत्त, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नेगी, विधायक प्रतिनिध हरी राम आर्या, जिला परियोजना अधिकारी के एन तिवारी, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत,उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा, तहसीलदार आविद अली, बीडीओ शैलेन्द्र जोशी,जेष्ठ प्रमुख संगीता ढौडियाल, कनिष्ठ प्रमुख दुर्गा ढौडियाल के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

















