Home उत्तराखंड श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड...

श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की

Shyam Metalics and Energy Limited Expands into North India; Launches SEL Tiger Roofing Sheets in Uttarakhand.
Shyam Metalics and Energy Limited Expands into North India; Launches SEL Tiger Roofing Sheets in Uttarakhand.

देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह में एसईएल टाइगर रॉयल+, रॉयल और एलिट की पेशकश

देहरादून, 09 मई 2026: श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड (एसएमईएल), जोकि भारत के प्रमुख इंटीग्रेटेड मेटल निर्माताओं में से एक है, देश भर में अपने विस्तार की रणनीति को आगे बढ़ाते हुए श्याम मेटैलिक्स के घराने से अपने प्रीमियम रूफिंग प्रोडक्ट्स ‘एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स’ लॉन्च की। कंपनी ने 8 मई 2026 को देहरादून, उत्तराखंड में एक भव्य कार्यक्रम में इनकी पेशकश की।

एसएमईएल ने अपने फ्लैगशिप ब्रांड एसईएल टाइगर के तहत उत्तराखंड की खास जलवायु परिस्थितियों और खूबसूरत प्राकृतिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए तीन नए प्रोडक्ट — एसईएल टाइगर रॉयल+, एसईएल टाइगर रॉयल और एसईएल टाइगर एलिट पेश किए। खूबसूरत शहर देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख हितधारक जैसे आर्किटेक्ट्स, डीलर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स और अन्य इंडस्ट्री पार्टनर्स शामिल हुए।

इन सभी प्रोडक्ट्स को मजबूती, टिकाऊपन और बेहतर डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, ताकि घर बनाने वालों, बिल्डर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स को भरोसेमंद रूफिंग सॉल्यूशन मिल सके। इन्हें खास तौर पर उत्तराखंड के मौसम — भारी बारिश, तापमान में बदलाव और पहाड़ी इलाकों की चुनौतियों — को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह रेंज कंपनी के नवाचार और बेहतर प्रदर्शन पर फोकस को दर्शाती है।

यह लॉन्च उत्तराखंड में श्याम मेटैलिक्स की मजबूत एंट्री और साथ ही उच्च गुणवत्ता और भविष्य के लिए तैयार समाधान देने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो मजबूत विनिर्माण उत्कृष्टता और ग्राहकों के भरोसे पर आधारित है।

उत्पाद की खूबियां:

एसईएल टाइगर रॉयल+: सुपर अल्ट्रा प्रीमियम कलर-कोटेड शीट्स, बेहतर परफॉर्मेंस और आकर्षक लुक के साथ

एसईएल टाइगर रॉयल: सुपर प्रीमियम कलर-कोटेड रूफिंग शीट्स, मजबूत और बेहतर फिनिश के साथ

एसईएल टाइगर एलिट: मशहूर कलर-कोटेड शीट्स, जो मजबूत, भरोसेमंद और किफायती विकल्प देती है

इस लॉन्च के मौके पर श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड के सीओओ, श्री निर्मल उदय ने कहा, “उत्तराखंड हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहां इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती जरूरतें हैं और पर्यावरणीय परिस्थितियां भी अनूठी हैं। श्याम मेटैलिक्स के घराने से एसईएल टाइगर रूफिंग रेंज के जरिए हम ऐसे समाधान देना चाहते हैं, जो मजबूती, परफॉर्मेंस और बेहतरीन लुक को सहज रूप से एक साथ जोड़ें। यह लॉन्च सिर्फ अपने कारोबार का विस्तार नहीं है, बल्कि लंबे समय के रिश्ते बनाने और इस क्षेत्र के विकास में भरोसेमंद व उच्च गुणवत्ता वाले रूफिंग समाधान के साथ योगदान देने की दिशा में एक कदम है।”

इस कार्यक्रम में एंकर द्वारा पेशेवर तरीके से संचालित एक यादगार संध्या आयोजित की  गई।  इसमें रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां और एक विशेष बैंड द्वारा लाइव म्यूजिक की प्रस्तुति शामिल थी, जिसमें उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई दी।

इस लॉन्च के जरिए कंपनी का लक्ष्य क्षेत्र में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स की पहचान मजबूत करना और प्रिंट, डिजिटल व ग्राउंड एक्टिविटी के जरिए इसकी पहुंच बढ़ाना है। यह पहल प्रोडक्ट की उपलब्धता और बेहतर सर्विस पर जोर देकर डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को और मजबूत बनाने का भी लक्ष्य रखती है।

इस विस्तार के साथ श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड देशभर में एसईएल टाइगर की मौजूदगी को और मजबूत कर रही है और खुद को नवाचार, गुणवत्ता और ग्राहक-केंद्रित मूल्यों पर आधारित प्रीमियम रूफिंग सॉल्यूशन देने वाली भरोसेमंद कंपनी के रूप में स्थापित कर रही है।