13.2 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

हरिवंश के राज्यसभा मनोनयन पर राजेश्वर पैन्यूली ने दी बधाई

Rajeshwar Painuli Extends Congratulations on Harivansh's Nomination to the Rajya Sabha

देहरादून : बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक एवं प्रवक्ता सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने राष्ट्रपति द्वारा हरिवंश को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर उन्हें आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा हरिवंश के सार्वजनिक जीवन एवं पत्रकारिता के जीवन के अनुभव और कुशलता को ध्यान में रखकर राज्यसभा सदस्य नामित किया जाना हर्ष का विषय है।

सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि हरिवंश ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन दोनों में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने उन्हें एक सम्मानित बुद्धिजीवी और विचारक बताते हुए कहा कि उनकी सोच और दृष्टिकोण ने सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है।

सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरिवंश के गहन विचारों और अंतर्दृष्टि ने राज्यसभा की कार्यवाही को नई दिशा दी है और बहस को सार्थक बनाया है।

Related posts

खुल गए भू -बैकुंठ धाम के कपाट अब आम श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा-अर्चना

Primetimes Newz

23 व 24 सितंबर को आयोजित होगी खंड-स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता, ऑनलाइन बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुई चर्चा, खंड शिक्षा अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Primetimes Newz

जिलाधिकारी के निर्देश पर कई मामलो को लेकर कलेक्ट्रेट मे आयोजित हुई बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment