Home उत्तराखंड किंग से बचने के प्रयास में नाबालिग ने होमगार्ड जवान को मारी...

किंग से बचने के प्रयास में नाबालिग ने होमगार्ड जवान को मारी टक्कर

In an attempt to evade a King, a minor rammed into a Home Guard jawan.
In an attempt to evade a King, a minor rammed into a Home Guard jawan.

अल्मोड़ा। जनपद में चेकिंग के दौरान एक नाबालिग बाइक चालक द्वारा तेज रफ्तार में भागते हुए होमगार्ड जवान को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार भतरौजखान क्षेत्र में छोटी घट्टी तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन उस पर सवार दो युवक रुकने के बजाय तेज गति से भाग निकले। संदिग्धता के आधार पर पुलिस ने आगे तैनात टीम को सतर्क किया। भतरौजखान क्षेत्र में पुलिस द्वारा वाहन रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बाइक चालक ने तेज रफ्तार में होमगार्ड जवान श्याम सुंदर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग चालक को संरक्षण में लिया और उसके साथ मौजूद प्रदीप सिंह (19) को पकड़ लिया। घायल जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही वाहन स्वामी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।