18 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम : सीएम धामी

Mann Ki Baat program is a medium to inspire the people CM Dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना। मुख्यमंत्री  ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो नवाचारों, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरणादायक कहानियां तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सावधानी बरतने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से पइन संदेशों को अपनाने तथा AI, स्वास्थ्य जागरूकता एवं डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, सविता कपूर, सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौंरियाल मौजूद थे।

Related posts

सीओ रानीखेत ने थाना सल्ट का भ्रमण कर, जवानों से जानी समस्याएं

Primetimes Newz

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की नई खोज – अब राडार नहीं पकड़ पाएंगे विमान

Primetimes Newz

भरसोली के सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय में पद्म पुराण कथा दूसरे दिन भी जारी

Primetimes Newz

Leave a Comment