23.4 C
Dehradun, IN
September 28, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 10 बीघा भूमि की अवैध प्लाॅटिंग पर चला बुलडोज़र

MDDA takes a big action, bulldozer runs on illegal plotting of 10 bigha land

उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर कब्जा, अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए हो रही प्लाॅटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को एमडीडीए की टीम ने शिमला बाईपास स्थित हिन्दुवाला क्षेत्र में राशिद द्वारा की जा रही लगभग 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता नितेश राणा व सिद्धार्थ सेमवाल, सुपरवाइजर समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या अवैध प्लाॅटिंग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों के खिलाफ हो रहे निर्माण कार्यों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही बिना किसी दबाव और प्रभाव के जारी रहेगी।

एमडीडीए ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य से पूर्व नियमानुसार नक्शा स्वीकृत कराएं, अन्यथा अवैध निर्माण व प्लाॅटिंग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नयागांव हाथीबड़कला में 619 लाख की पेयजल योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Primetimes Newz

कोटद्वार क्षेत्रवासियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मनाया रक्षा बंधन

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा

Primetimes Newz

Leave a Comment