26.4 C
Dehradun, IN
October 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

देहरादून में खुलीं 17 नई राशन दुकानें, 12 के लिए टेंडर जारी

17 new ration shops opened in Dehradun, tender issued for 12

*जनसुविधा को प्राथमिकता: राशन वितरण में जिलाधिकारी की बड़ी पहल*

देहरादून ( हमारी चौपाल) जिला प्रशासन के प्रयासों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूती मिली है। जिलाधिकारी सविन बसंल ने वर्षों से लंबित पड़ी फाइल को संज्ञान में लेते हुए नई राशन दुकानों की स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाया। परिणामस्वरूप नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में 17 नई सस्ता गल्ला राशन दुकानें खुल चुकी हैं, जबकि 12 दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भीषण गर्मी, सर्दी और बरसात में राशन के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की समस्या से अब महिलाओं, बुजुर्गों और वंचित वर्ग को राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

जिलाधिकारी ने इन्वेस्ट उत्तराखंड पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे, जिनमें चयन समिति की संस्तुति पर 17 दुकानों का आवंटन किया गया। अब डालनवाला, कनाटप्लेस, मियावाला, रायपुर, मसूरी और ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों में 12 नई दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

प्रमुख क्षेत्र जहां नई दुकानें प्रस्तावित हैं:
– डालनवाला: दून विहार जाखन, कनाटप्लेस चुक्खुवाला
– मियावाला: बालावाला, मोहकमपुर, ब्रहमणवाला
– रायपुर: डांडा लखौण्ड (खुदानेवाला)
– मसूरी: बार्लोगंज
– ऋषिकेश: अम्बेडकर चौक, अद्वैतानन्द मार्ग, मुखर्जी चौक, इन्द्रा नगर, आशुतोष नगर

Related posts

एआरटीओ ने किया रोशनाबाद स्थित कार्यालय परिसर, फिटनेस सेंटर एवं वाहन डीलरशिप का औचक निरीक्षण

Primetimes Newz

उषा हथकरघा प्रशिक्षण देकर महिलाओं को कर रही सशक्त

Primetimes Newz

स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।

Primetimes Newz

Leave a Comment