9.2 C
Dehradun, IN
November 24, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

महाराज के निर्देश के बाद पाबो-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू

After the instructions of Maharaj, the work of repairing the Pabo-Jhangbo-Gadhigaon-Pinani road started

पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने भारी बारिश के कारण पाबो-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सडक के क्षतिग्रस्त होने पर जिलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

लोनिवि मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक श्री महाराज ने बताया कि भारी बरसात से प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन होने की वजह से सड़कें क्षतिग्रस्त होने से मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिल रही है। जनपद पौड़ी चौबट्टाखाल के अन्तर्गत पाबो-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सडक के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही उसे ठीक कर कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए जिलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। मौके पर सड़कों को खोलने के लिए मशीन में पहुंच चुकी हैं और सड़कों को दुरुस्त करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की व्यस्तता के चलते वह क्षेत्र में नहीं जा पा रहे हैं लेकिन शीघ्र ही वह क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।

लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक श्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में सोमवार को 02 राष्ट्रीय राजमार्ग, 20 राज्य मार्ग, 09 मुख्य जिला मार्ग, 06 अन्य जिला मार्ग और 58 ग्रामीण मार्ग सहित कुल 96 मार्ग अवरुद्ध हैं जिन्हें खोलने के लिये लगातार युद्धस्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि 514 मशीनें विभिन्न महत्वपूर्ण एवं मार्ग बन्द होने के सम्भावित स्थानों पर तैनात की गई हैं और सभी प्रभावित क्षेत्रों में अधिशासी अभियन्ताओं को अवरूद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

श्यामपुर के गाजीवाली में जबरदस्त धमाका, पांच घायल  

Primetimes Newz

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

Primetimes Newz

खुल गए भू -बैकुंठ धाम के कपाट अब आम श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा-अर्चना

Primetimes Newz

Leave a Comment