20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एक समर्पित जननेत्री थी मुन्नी देवी शाह: महाराज

Munni Devi Shah was a devoted public leader Maharaj

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की

देहरादून( हमारी चौपाल )प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह के निधन पर दुःख जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह को एक समर्पित जननेत्री बताते हुए उनके निधन को प्रदेश के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली मुन्नी देवी शाह अपने सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए जानी जाती थीं।
महाराज ने कहा कि मुन्नी देवी शाह ने थराली विधानसभा क्षेत्र का कई वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया और जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किए थे। स्थानीय विकास, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा है।

Related posts

प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ध्वजारोहण कर, परेड की सलामी ली

Primetimes Newz

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने  की सचिव स्तर की समीक्षा बैठक , जरुरी दिशा- निर्देश दिए

Primetimes Newz

इंडिया हेल्थ 2025 फिर लौटा, स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव को देगा रफ्तार

Primetimes Newz

Leave a Comment