21.1 C
Dehradun, IN
September 29, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

 मुख्य सचिव ने ली गृहमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक

Chief Secretary held a review meeting regarding the preparations for the proposed tour program of the Home Minister

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आगामी 19 जुलाई को जनपद उधम सिंह नगर में गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गृहमंत्री के आगमन से संबंधित सभी तैयारियों और  व्यवस्थाओं को समय से पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने  कहा कि सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को मौसम को ध्यान में रखते हुए संपादित करें तथा उसका वैकल्पिक प्लान भी तैयार रखें। संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाना है उनकी सूची तैयार करें।  इस अवसर पर बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उद्देश्य के साथ साइकिल चलाएं: स्कूल बच्चों में पर्यावरण और सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देने के लिए हार्टफुलनेस-नेतृत्व वाली पहल

Primetimes Newz

सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

Primetimes Newz

पांच दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण कार्यशाला में पारंपरिक कला को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

Primetimes Newz

Leave a Comment