20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

तीन दिवसीय गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025 का आयोजन 10 से 12 अक्टूबर तक महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में आयोजित होगा

Three-day Gorkha Dashain Diwali Festival and State Fair 2025 to be held from 10th to 12th October at Mahendra Ground, Garhi Cantt Dehradun

देहरादून – 13 जुलाई 2025- वीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून द्वारा तीन दिवसीय गोर्खा दशै दिवाली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025 का आयोजन महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 से 12 अक्टूबर तक चलेगा एवं इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह जानकारी वीर गोरख कल्याण समिति द्वारा आयोजित एक बैठक में दी गई, जिसमें वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने संस्था के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हम गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव 2025 का आयोजन 10 से 12 अक्टूबर को करने जा रहे हैं, इस आयोजन का पिछले साल से बेहतर तैयारी की जा रही है, 2024 में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव को उत्तराखंड का एक राजकीय मेला घोषित किया गया था एवं इस साल राजकीय मेला की तैयारी बड़ी धूमधाम से की जा रही है। उत्तराखंड के लोगों को हर वर्ष की भांति इस साल भी मेघालय, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, असम के साथ – साथ गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी एवं नेपाली संस्कृति की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी! वहीं यहां पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए जाएंगे जहां पर देहरादून के लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं एवं दिवाली की खरीदारी भी कर सकते हैं। वही देहरादून के लोगों के लिए हम नेपाल की सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन कर रहे हैं जिसमें नेपाल की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आपको नेपाल की संस्कृति एवं संस्कार से परिचित कराएंगे।

 

बैठक में समिति के अध्यक्ष कमल थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तामाड, कर्नल माया गुरुंग , सलाहकार ,उपाध्यक्ष- सूर्य बिक्रम शाही , महासचिव- विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकु थापा, सचिव- देविन शाही, सह-सचिव आशु थापा, सह सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरूगं, सदस्य पूरन बहादुर थापा, यामु राना, ज्योति राना, सोना शाही, एन बी थापा, बुद्धेश राई, मीन गुरुंग, बबिता गुरुंग एवं नरेंद्र थापा मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने चकरपुर, खटीमा में नव निर्मित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया लोकार्पण

Primetimes Newz

फादर्स डे के अवसर पर देहरादून में प्रेस्टीज एक्सक्लुसिव का हुआ भव्य शुभारंभ

Primetimes Newz

अंकिता भंडारी को न्याय के लिए कांग्रेस ने ढोलक बजाकर किया धरना प्रदर्शन

Primetimes Newz

Leave a Comment