19.5 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया

कोटद्वार। कोटद्वार स्थित भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड की सामुदायिक केंद्र समिति की ओर से सोमवार शाम को महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ समिति से जुड़ी मीना चौरसिया, कंचन गुप्ता, सुनीता खत्री व बीना बिष्ट से संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम महिलाओं ने गढ़वाली व हिंदी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। तत्पश्चात युगल व सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसके बाद आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता में कविता बहुगुणा ने पहला, संगीता जोशी ने दूसरा व मीनाक्षी राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में सृष्टि पहले, पल्लवी दूसरे और कनक तीसरे स्थान पर रही। खानपान प्रतियोगिता में शशी नेगी, गुड्डी देवी, ममता रावत व उषा पंवार की टीम ने पहला, प्रतिभा राणा, गीता रावत, बिंदु डबराल व हेमा असवाल की टीम ने दूसरा और अनुराधा खुराना, लक्ष्मी रावत व सुमनलता की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Related posts

पीवी सिंधु ने ‘नारी शक्ति’ का शुभारंभ किया – ईबीजी ग्रुप की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण की बड़ी पहल

Primetimes Newz

राज्यपाल ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तकों का विमोचन

Primetimes Newz

राज्यपाल ने किया  ‘आत्मा के स्वर’ खण्ड-3 पुस्तक का विमोचन

Primetimes Newz

Leave a Comment