27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

चौहान को एसपी ने कराया तीसरा सितारा धारण

रुद्रप्रयाग।  जनपद में नियुक्त राजीव चौहान के निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर केदारनाथ मंदिर परिसर में पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने उनके कंधे पर तीसरा सितारा धारण करते हुए नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं दी। बीते दिनों उत्तराखंड पुलिस के 57 उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए है। सूची में केदारनाथ चौकी प्रभारी के दायित्वों का निर्वहन कर रहे उप निरीक्षक राजीव चौहान का नाम भी है। निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्हें केदारनाथ में ही यात्रा निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई। केदारनाथ मंदिर प्रांगण में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने पदोन्नत हुए निरीक्षक राजीव चौहान के कन्धे पर तीसरा सितारा सजाते हुए नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं दी।
साथ ही इसी प्रकार से अपने कर्तव्य निर्वहन किए जाने की अपेक्षा की। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा अभिनय चौधरी सहित केदारनाथ में ड्यूटीरत पुलिस बल, आईटीबीपी व एसडीआरएफ कार्मिक मौजूद थे।

Related posts

जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा

Primetimes Newz

विश्व हृदय दिवस पर छोटी-छोटी आदतों से रखा जा सकता है दिल को स्वस्थ

Primetimes Newz

Blinkit डिलीवरी बॉय ने की चेन स्नेचिंग, दून पुलिस ने 24 घंटे में भेजा जेल

Primetimes Newz

Leave a Comment