27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

महिलाओं के लिए रेशम उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण शुरू

नई टिहरी।  भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा रेशम उत्पादन एवं रेशम से बनने वाले वस्त्रों के लिए प्रतापनगर ब्लाक के ग्राम धारकोट में ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यकम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने उद्घाटन किया। विधायक नेगी बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से महिलाएं स्वावलंबी बन सकेंगी। प्रशिक्षण शिविर में शामिल महिलाओं को प्रतिदिन 150 रूपये स्टाइपंड दिया जाएगा। सरकार कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण दे रही है। नेगी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। नेगी ने अपील की है कि घरों में फलदार व औषधि गुणों से भरपूर पौधे लगाएं। चन्द बजाज, प्रेम सिंह नेगी, मीरा बजाज, हरीश नेगी, गंभीर सिंह नेगी, भीम सिंह नेगी, चन्दर सिंह नेगी, पूर्व प्रधान रौनकी आदि मौजूद रहे।

Related posts

श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की

Primetimes Newz

डीएम बंसल ने की जनपद में आपदा से हुई क्षति एवं प्रभावित क्षेत्रों में संरचनाओं एवं पुनर्स्थापना कार्यों की समीक्षा बैठक

Primetimes Newz

एनआई एक्ट का वारंटी हुआ गिरफ्तार 

Primetimes Newz

Leave a Comment