20.8 C
Dehradun, IN
October 1, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कार से 1.92 लाख रुपये का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Ganja worth Rs 1.92 lakh recovered from car, smuggler arrested

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत अल्मोड़ा पुलिस को एक और सफलता मिली है। सल्ट पुलिस ने शनिवार तड़के एक इंडिगो कार से तस्करी कर ले जाया जा रहा करीब 1.92 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह मरचूला चेक पोस्ट पर पुलिस टीम ने रामनगर की ओर जा रही इंडिगो कार संख्या यूके 01-ए-5977 को रोककर तलाशी ली। कार चालक ने पहले पुलिस को घरेलू सामान होने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन संदेह होने पर जब टीम ने प्लास्टिक के कट्टों की जांच की तो उनमें 7.675 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल कुमार (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम भैचिलिम (झाले), पोस्ट तकुलसारी, थाना थलीसैंण, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह गांजा थलीसैंण से रामनगर ले जा रहा था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1,91,875 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और वाहन को सीज कर दिया गया है। यहाँ पुलिस टीम में उप निरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, चंद्रपाल सिंह और कांस्टेबल नरेंद्र सिंह रौतेला शामिल रहे।

Related posts

दर्शन उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Primetimes Newz

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल और खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, 24 मई से समर कैंप और डोडीताल एडवेंचर टूर का होगा आयोजन

Primetimes Newz

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देहरादून प्रशासन सख्तः 50 सेक्टर अधिकारियों ने संभाली निगरानी की कमान

Primetimes Newz

Leave a Comment