13.2 C
Dehradun, IN
November 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

देश में संचार क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन : कांग्रेस

विकासनगर।  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर तिलक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि स्व. गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक से रूबरू कराते हुए संचार क्रांति का सूत्रपात किया। इसके साथ ही उन्होंने देश हित में कई अभूतपूर्व फैसले लिए। कांग्रेस नेता विजेंद्र वालिया ने कहा कि भारत में संचार क्रांति का जनक राजीव गांधी को ही माना जाता है। उनकी स्पष्ट सोच थी कि तकनीक के विकास से ही 21वीं सदी के भारत की नींव रखी जा सकती है। उनकी सोच के कारण ही सूचना एवं तकनीकी के क्षेत्र में भारत विश्वभर में अपना लोहा मनवा रहा है। मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष विपुल जैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए, जिससे आज देश में युवाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा मिल रही है। भास्कर चुग ने कहा कि उनके शासनकाल में भारत और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच संबंध अत्यंत सौहार्दपूर्ण थे। प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी का भारत को युवा राष्ट्र तौर पर विकसित करना था। एक ऐसा राष्ट्र जिसके विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी हो। इसके साथ ही वह देश को सामरिक तौर पर भी मजबूत करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने अपने कार्यकाल में कई रक्षा सौदों को मंजूरी दी। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, कौशल किशोर गौतम, नीरज रोहिला, भारत कालड़ा, केवल राम आजाद, जिला महासचिव राजीव शर्मा, जितेंद्र रावत, विपुल जैन, विजेंद्र वालिया, संदीप भटनागर, अशोक, विनय कुमार जायसवाल, वीरेंद्र सिंह, अभिषेक चौहान, संयम जैन, समून अहमद मौजूद रहे।

Related posts

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मूडीज़ द्वारा एसक्यूएस2– “बहुत अच्छी संवहनीयता गुणवत्ता” रेटिंग

Primetimes Newz

एआई डेटा सेंटर, स्टील प्लांट्स और शहरीकरण से भारत की ऊर्जा मांग बढ़ेगी — उत्सर्जन नियंत्रण में इंजीनियरों की अहम भूमिका, एमआईटी-डब्ल्यूपीयू में वैश्विक नेताओं की राय

Primetimes Newz

मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) की चौथी स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment