23.3 C
Dehradun, IN
September 12, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री जोशी ने सालावाला में प्रस्तावित पुल निर्माण के संबंध में लोनिवि के अधिकारियों संग बैठक  की

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला में प्रस्तावित पुल निर्माण के संबंध में चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या आपत्ति उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि निर्माण प्रक्रिया में स्थानीय लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाए और सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे।
मंत्री जोशी ने अधिकारियों को प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
इस अवसर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार, अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

भारत सरकार के विद्युत सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने 1000 मेगावाट के टिहरी पीएसपी की दूसरी यूनिट(250मेगावाट) की सीओडी प्रक्रिया सफलतापूर्वक शुरू की-टीएचडीसीआईएल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ की कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर

Primetimes Newz

Leave a Comment