21.2 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

बीआईएस ने कर्णप्रयाग में ज्वैलर्स को किया जागरुक

– हमेशा हॉलमार्क युक्त आभूषण ही खरीदें ताकि गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित हो :  सौरभ तिवारी
चमोली(आरएनएस)।  भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा द्वारा सोमवार को कर्णप्रयाग में ज्वैलर्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों को हॉलमार्किंग प्रणाली, गुणवत्ता मानकों तथा नवीनतम नियामकीय प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का नेतृत्व सौरभ तिवारी, निदेशक एवं प्रमुख, बीआईएस देहरादून ने किया। उन्होंने बीआईएस प्रमाणन की आवश्यकता, हॉलमार्किंग की प्रक्रिया तथा उपभोक्ता हितों की सुरक्षा में इसकी महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, “सोने की शुद्धता की गारंटी हॉलमार्किंग के माध्यम से सुनिश्चित होती है। आभूषण खरीदते समय उपभोक्ताओं को एचयूआईडी नंबर, कैरेट मान और बीआईएस का लोगो अवश्य जांचना चाहिए।”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गणेश चन्द्र शाह नगर पालिका अध्यक्ष, कर्णप्रयाग थे। उन्होंने अपने संबोधन में उपभोक्ता हितों की सुरक्षा तथा ज्वैलर्स की जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा, “यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उपभोक्ता केवल हॉलमार्क युक्त आभूषण ही खरीदें, जिससे उन्हें गुणवत्ता और शुद्धता की पूरी गारंटी मिल सके।”
श्री सौरभ चौरसिया ने उपस्थित सभी ज्वैलर्स एवं उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे बीआईएस केयर मोबाइल ऐप का उपयोग करें, जो गूगल प्ले स्टोर एवं एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है, ताकि वे बीआईएस-प्रमाणित उत्पादों की प्रामाणिकता आसानी से सत्यापित कर सकें।
इस अवसर पर कर्णप्रयाग क्षेत्र के लगभग 50 स्वर्णकारों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों ने बीआईएस द्वारा साझा की गई जानकारी की सराहना की और भविष्य में मानकों के अनुरूप व्यवसाय संचालन का संकल्प व्यक्त किया।

Related posts

देहरादून जिले में 50 हजार महिलाएं बनेगी लखपति दीदी: डॉ धन सिंह रावत

Primetimes Newz

अब देशभर में दौड़ेंगी न्‍यूगो की इलेक्ट्रिक बसें, हरित यात्रा को मिलेगा बढ़ावा

Primetimes Newz

ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज में पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन

Primetimes Newz

Leave a Comment