28 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भाजपा कार्यकर्ता धूमधाम से मनाएंगे स्थापना दिवस

BJP workers will celebrate foundation day with great pomp

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी के हरबर्टपुर मंडल की बैठक में स्थापना दिवस और आंबेडकर जयंती की तैयारियों पर चर्चा की गई। शुक्रवार को वेडिंग प्वाइंट में संपन्न हुई बैठक में स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा जिला महामंत्री विनोद कश्यप ने कहा कि छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है, जिसे धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर रात्रि प्रवास करेंगे और प्रत्येक घर में भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों की जानकारी हर घर तक पहुंचाई जानी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता भी जनता के प्रति है। जनता के बीच में कार्यकर्ता ही सरकार और पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर होते हैं। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को उचित माध्यम तक पहुंचाएं, जिससे समय रहते उनका निस्तारण किया जा सके। बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती भी भाजपा की ओर से मनाई जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला मंत्री नरेश चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत, मीडिया प्रभारी देवेंद्र चावला, दिनेश कौशिक, संग्राम सिंह, आशा सक्सेना, कोमल चौधरी, ममता मुल्तानी, घनश्याम सैनी आदि मौजूद रहे।

Related posts

काली कुमाऊँ की होली हमारी समृद्ध लोकपरंपरा और सांस्कृतिक पहचान : मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

भारत में डोनर्स की भारी कमी की वजह से ब्लड कैंसर के हजारों मरीजों को जान बचाने वाली स्टेम सेल ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं मिल पाती।

Primetimes Newz

Leave a Comment