27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

शराब के दुकान के विरोध में युकां भी कूदी

Yuva Congress also jumped into the protest against the liquor shop

बागेश्वर। जिले में नई शराब की दुकान खोलने की सुगबुगाहट पर भारी विरोध चल रहा है। यूथ कांग्रेस भी इसके विरोध में कूद गई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने जिले में नई दुकान नहीं खोलने की मांग की है। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शराब पहले ही पहाड़ को जंग की तरह खा रही है। ऐसे में नई दुकानें खोलकर गांव-गांव शराब पहुंचाना ठीक नहीं है। यदि सरकार ने ऐसा किया तो वह उसका पुराजार विरोध करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, भीम कुमार, कमलेश गड़िया, पंकज कुमार, प्रेम दानू, पंकज नगरकोटी, नीरज जोशी आदि मौजूद रहे।

Related posts

महाराज ने रखा सरकार की उपलब्धियां का दस्तावेज

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने की शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

जिलाधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, गुणवत्ता, पोषण और समावेशी शिक्षा पर दिया विशेष जोर

Primetimes Newz

Leave a Comment