28 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सनातन धर्म से जुड़ी हैं होली की जड़े: महाराज

Holi's roots are connected to Sanatan Dharma Maharaj

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेम, सद्भाव और एकता के प्रतीक रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं देते हुए एकता और भाईचारे के साथ देश की सुरक्षा और समृद्धि की कामना की है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा फागुन का ये रंगीन उत्सव देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह, खुशियाँ और समृद्धि के रंग लेकर आए। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार वसंत के आगमन और नए जीवन के खिलने का उत्सव भी माना जाता है। होली की जड़ें सनातन धर्म के साथ-साथ प्राचीन भारतीय रीति-रिवाजों और कृषि पद्धतियों से जुड़ी हैं। यह दिन न सिर्फ रंगों से खेलने का है बल्कि एक दूसरे के साथ प्यार और भाईचारे को बढ़ाने का अवसर भी है।

Related posts

डीएम तिवारी ने ली स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी(सारा) की समीक्षा बैठक

Primetimes Newz

ग्रीनसेल मोबिलिटी बना रही है भारत के सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क्स में से एक

Primetimes Newz

“रन फॉर अवेयरनेस” रैली को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई हरी झंडी

Primetimes Newz

Leave a Comment