28 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का संदेश दिया

Awareness message about cyber crime was given to women

चम्पावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर ग्राम पंचायत सुंई पऊ के कोटालीखेत में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्र की महिलाओं को साइबर क्राइम के बारे में जागरुक किया। रविवार को कोटालीखेत में मोहन चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में पीएलवी नवीन पंत ने महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, डाटा की चोरी, ऑनलाइन ठगी, हैंकिंग, बाल विवाह अधिनियम, महिला उत्पीड़न, दहेज अधिनियम आदि के बारे में जागरुक कर साइबर क्राइम हैल्पलाइन और नालसा हैल्प लाइन नंबर को साझा किया। इस मौके पर पुष्पा देवी, शांति देवी, कलीवती देवी, कमला भट्ट, कलावती पंत, दीक्षा पंत, बबीता पंगरिया, हीरा देवी आदि मौजूद रही।

Related posts

शिव महापुराण में भगवान शिव के 19 अवतारों का वर्णन

Primetimes Newz

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर निगम अल्मोड़ा के दुगालखोला एवं खगमरा वार्डों का किया स्थलीय निरीक्षण

Primetimes Newz

लूट में शामिल बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़

Primetimes Newz

Leave a Comment