19.2 C
Dehradun, IN
November 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

प्राइवेट फिटनेस को लेकर टैक्सी चालकों ने किया प्रदर्शन

Taxi drivers demonstrated against private fitness

चम्पावत। कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ की ओर से वाहनों की फिटनेस की प्राइवेट व्यवस्था के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। टैक्सी संचालकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश के 13 जिलों में से केवल चम्पावत जिले में ही फिटनेस व्यवस्था प्राइवेट की गई है। जबकि अन्य जिलों में अभी भी फिटनेस की व्यवस्था सरकारी स्तर पर की जा रही है। महासंघ की ओर से जल्द पूर्ववत व्यवस्था लागू नहीं होने पर प्रदेश भर में उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। रविवार को टैक्सी यूरिन कुमाऊं महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में टैक्सी मलिकों और चालकों ने भैरवां स्थित स्टेंड पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि प्राइवेट फिटनेस के कारण आए दिन समस्त गाड़ी वाले परेशान हो रहे हैं। यूनियन महासंघ उपाध्यक्ष ने कहा हर गाड़ी वाले के ऊपर मार पड़ी है, कभी गाड़ियों का टैक्स बढ़ता है और कभी इंश्योरेंस बढ़ता है कभी बैंक का ब्याज देना पड़ता है। हर टैक्सी चालक मालिक टैक्सी को चलाकर अपने घर का पालन पोषण करते हैं। टैक्सी वालों के ऊपर प्राइवेट फिटनेस होने के आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि चम्पावत जिले में भी फिटनेस की पुरानी व्यवस्था लागू नहीं की गई तो प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पवन सिंह, जगदीश सिंह, नरेश कुमार, गिरधर सिंह, केएस बिष्ट, जगत सिंह रावत, दीपक राम, गणेश पुजारी, मदन धौनी, बहादुर सिंह सामंत, संजय राम, खीमानंद, पुष्कर धौनी, भुवन सिंह, अमरनाथ, पुष्कर सिंह आदि टैक्सी चालक शामिल रहे।

Related posts

नशे की हालत में स्कूटी दौड़ाना पड़ा भारी, चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

Primetimes Newz

भारत का पहला वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट: टीएचडीसी का 1000 मेगावाट का टिहरी पीएसपी कमीशनिंग के आखिरी चरण में पहुंचा

Primetimes Newz

राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों हेतु निःशुल्क डेंटल कैंप का शुभारंभ किया

Primetimes Newz

Leave a Comment